उज्जैन। स्मार्ट सिटी में शामिल धार्मिक नगरी उज्जैन में चार दिनों से ट्राफिक सिग्नलों पर ब्रेक लगा हुआ है। पीली बत्ती टिम-टिमा रही है। यातायात तितर-बितर दिखाई दे रहा है। बेलगाम यातायात को संभालने के लिये चौराहो पर यातायात के जवान भी दिखाई नहीं दे रहे है। शहर में 5 जून को मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध दिखाई दे रही थी। मुख्यमंत्री के रवाना होते ही शहर की यातायात व्यवस्था तितर-बितर हो गई। चामुंडा माता चौराहा से लेकर आगररोड तक के सभी ट्राफिक सिग्नलों पर ब्रेक लगा…
Read More