दैनिक अवंतिका उज्जैन। मां गढ़कालिका के दरबार में शुक्रवार को आम मनोरथ का अयोजन किया गया। मंदिर की शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया कि ज्येष्ठ मास में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए उज्जैन के मंदिरों में ठंडे फूलों से शृंगार करने व फलों का भोग लगाने की परंपरा है। इसके अंतर्गत ही मंदिर में आम मनोरथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में मोगरे की कलियों से सजावट की गई। मां गढ़कालिका का दिव्य शृंगार कर 100 किलो आम का महाभोग लगाया गया।…
Read More