दिल्ली की कत्थक नृत्यांगना शिप्रा  जोशी की उज्जैन में आज से प्रस्तुति

उज्जैन। संस्था स्पीक मैके एवं भारत सरकार के उपक्रम आईओसीएल के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में  17 जून से नई दिल्ली की प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना शिप्रा जोशी की उज्जैन के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में चार दिनी प्रस्तुति होगी। यूथ आइकन के रूप में प्रसिद्ध शिप्रा जोशी आज की पीढ़ी की प्रतिष्ठित और सुविख्यात कत्थक कलाकारों में से एक हैं। स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया शिप्रा की पहली प्रस्तुति प्रातः 10:45 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय, निनोरा एवं दोपहर 12:15 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय आलमपुर, इंदौर रोड…

Read More