उज्जैन। उत्तरप्रदेश के देव प्रयागराज से केसरवानी परिवार शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे था। दिन में महाकाल दर्शन करने के बाद शाम 4 बजे रिक्शा में सवार होकर काल भैरव मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे। ऋणमुक्तेश्वर मार्ग पर परिवार के चार सदस्यों से भरा रिक्शा अचानक पलटी खा गया। घटनाक्रम देख लोग मदद के लिये पहुंचे। रिक्शा में सवार मीना देवी पति स्व. रामबाबू 58साल और प्रिंसी पति रंजीत केसरवानी 35 साल को ज्यादा चोंट लगी थी। दोनों को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया।…
Read More