ठेकेदार को निगम आयुक्त ने कार्य गति बढाने की हिदायत दी वीर भारत संग्रहालय के प्रथम तल पर कार्य गति धीमी

उज्जैन। कोठी रोड स्थित ऐतिहासिक कोठी महल को वीर भारत संग्रहालय के रूप में विकसित करने का कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया है। इस दौरान प्रथम तल पर कार्य की धीमी प्रगति सामने आई।  निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी साथ थे। निगम आयुक्त ने संग्रहालय के प्रथम तल पर चल रहे स्लैब कार्य, प्लास्टर, क्रैक स्टिचिंग, पॉइंटिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया, प्रथम तल पर कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं कंसल्टेंट के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य की गति बढ़ाने तथा गुणवत्ता से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भवन की एक्सटर्नल कोटिंग के सैंपल का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री कमलकांत सक्सेना, सहायक यंत्री श्री दीपक टोकरिया, संबंधित ठेकेदार एवं कंसल्टेंट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रांसपोर्ट से डेढ़ क्विंटल प्लास्टिक जब्त नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं पॉलीथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 28 स्थित दूत तलाई क्षेत्र में स्थित परफेक्ट ट्रांसपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान लगभग डेढ़ क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, …

Read More