May 1, 2024

उज्जैन। 15 अपराध कर चुके बदमाश का मकान गुरुवार को पुलिस ने गुंडा अभियान में तोड़ दिया। बदमाश का नाम हिस्ट्रीशिटर और निगरानीशुदा सूची में शामिल था। जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। देवास रोड स्थित अभिलाषा कॉलोनी के मेन रोड पर रहने वाले मानसिंह पिता सज्जन सिंह लम्बे समय से अपराधों को अंजमा दे रहा था। उस पर लूट, जानलेवा हमला, मारपीट, हफ्ता वसूली सहित 15 से ज्यादा मामले में नागझिरी और माधवनगर थाने में दर्ज हो चुके थे। वह नागझिरी थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। नगर निगम के साथ मिलकर गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति की जानकारी जुटाई थी, जिसमें मकान अवैध बना होना सामने आया। दोपहर में पुलिस निगम टीम के साथ अभिलाषा कालोनी पहुंची और मकान खाली करने के बाद जेसीबी की मदद से तोड़ दिया।