April 23, 2024

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी वृद्धि

ब्रह्मास्त्र इंदौर। बढ़ती महंगाई में एलपीजी गैस कंपनियों ने 5 किलो के अप्पू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी।
सरकार छोटे उपभोक्ताओं के लिए 5 किलो के सिलेंडर की सुविधा लाई है, लेकिन इस सुविधा के साथ-साथ आज से अप्पू सिलेंडर महंगा भी कर दिया गया। फरवरी तक यह सिलेंडर 589 रुपए का आ रहा था, जो आज से 615 रुपए का मिलेगा। इसमें 26 रुपए की वृद्धि की गई है, वहीं 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर आज से 2 हजार 90 रुपए में मिलेगा। इसमें करीब 126 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ 47 किलो का कमर्शियल सिलेंडर भी 4 हजार 958 रुपए की बजाय अब 5 हजार 222 रुपए का मिलेगा। इस बार भी राहत की बात रही कि गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की है। इस बार भी यह सिलेडर 928 रुपए का ही मिलेगा। हालांकि पिछले 7 महीनों से इसके दाम बढ़ोतरी नहीं हुई है।