मणपुर सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, सीआरपीएफ जवान शहीद

जिरीबाम। मणिपुर के जिरीबाम में उफढऋ और पुलिस टीम के काफिले पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार (14 जुलाई) को हमला कर दिया। इसमें उफढऋ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मोंगबुंग में कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली उफढऋ जवान अजय कुमार झा के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोंगबुंग में गोलीबारी शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी। रविवार सुबह उफढऋ और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा, अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

Author: Dainik Awantika