April 26, 2024

उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर में शनिवार को एक वृद्ध जिंदगी की जंग हार गया। वही 207 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 164 रहा। शहर से लेकर तहसीलों में संक्रमण ने अपना कब्जा जमाए रखा। देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन में 164 लोग पॉजिटिव होना सामने आए हैं। वही बडऩगर के रहने वाले एक वृद्ध की संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिव आए मरीजों में 51 उज्जैन, 35 बडऩगर, 19 महिदपुर, 11 तराना, 24 नागदा, 2 खाचरौद, 2 घटिया और 13 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। पॉजिटिव दर 9.7 रही है। स्वास्थ्य विभाग को 1808 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। 207 लोगों ने कोरोना को हराकर संक्रमण की जंग को जीता है। सभी का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा था। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1542 हो चुकी है जिसमें 1526 का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। शेष कोविड-19 में भर्ती है।