मोदी- 3.0 मंत्रिमंडल की शपथ शाम 7.15 बजे , एनडीए सरकार में दो दर्जन से ज्यादा मंत्री ले सकते हैं शपथ

 

पूरी की पूरी 29 सीट भाजपा को देने वाले मध्य प्रदेश से सिंधिया, शिवराज तय, प्रदेश से बनाए जा सकते हैं चार मंत्री

देश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। इसका असर सीधा-सीधा मंत्रिमंडल पर दिखाई देगा। इस वजह से वो एनडीए गठबंधन के दलों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। ऐसे में एनडीए समर्थक जेडीयू और टीडीपी की भूमिका भी अधिक महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इस बार मंत्रिमंडल में कई नए मंत्रियों का नाम शामिल हो सकते हैं।
समझा जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ मंत्रिमंडल के सभी मंत्री तो शपथ नहीं लेंगे लेकिन कुछ मंत्री उनके साथ आज ही शपथ ले सकते हैं।

प्रदेश संभावित मंत्री:-

मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा), दो अन्य सांसदों को भी शपथ दिलाई जा सकती है या फिर उनका नंबर बाद में आ सकता है।

बिहार:
राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
संजय जायसवाल (भाजपा)
नित्यानंद राय (भाजपा)
ललन सिंह (जदयू)
सुनील कुमार (जदयू)
कौशलेंद्र कुमार (जदयू)
रामनाथ ठाकुर (जदयू)
संजय झा (जदयू)
जीतनराम मांझी (हम)
चिराग पासवान (एलजेपी)

उत्तर प्रदेश :
राजनाथ सिंह (भाजपा)
जितिन प्रसाद (भाजपा)
अनुप्रिया पटेल(मिर्ज़ापुर से अपना दल प्रमुख)
जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख)

कर्नाटक:
प्रह्लाद जोशी (भाजपा)
बसवराज बोम्मई (भाजपा)
गोविंद करजोल (भाजपा)
पीसी मोहन (भाजपा)
एचडी कुमारस्वामी ( जेडीएस)

महाराष्ट्र:
प्रतापराव जाधव(भाजपा)
नितिन गडकरी (भाजपा)
पीयूष गोयल (भाजपा)
एक मंत्री शिवसेना (शिंदे) से भी लिया जा सकता है।

तेलंगाना:
किशन रेड्डी (भाजपा)
एटाला राजेंदर (भाजपा)
डीके अरुणा (भाजपा)
डी अरविंद (भाजपा)
बंडी संजय (भाजपा)

ओडिशा :
धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा)
मनमोहन सामल (भाजपा)

राजस्थान :
गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा)
दुष्यंत सिंह (भाजपा)

केरल:सुरेश गोपी (भाजपा)

बंगाल: शांतुनु ठाकुर (भाजपा)

आंध्र प्रदेश :
दग्गुबती पुरंदेश्वरी (भाजपा
किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी)

जम्मू:
जीतेंद्र सिंह (भाजपा)
जुगल किशोर शर्मा (भाजपा)

असम पूर्वोत्तर :
सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा)
बिजुली कलिता मेधी (भाजपा)
किरेन रिजिजू (भाजपा)
बिप्लब देव (भाजपा)

अहम मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। यह सभी मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे।

निर्दलीय सांसदों की मंत्रिमंडल में भूमिका तय नहीं

एनडीए गठबंधन से अलग सात निर्दलीय सांसदों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दे दिया है। फिलहाल उनकी भूमिका तय होना बाकी है कि इन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा या नहीं। हालांकि इन निर्दलीय सांसदों को मंत्रिमंडल में एडजस्ट करना मुश्किल होगा।

शिवराज दिल्ली में बोले- मुझे पता नहीं

देशभर से एनडीए घटक दलों के सांसदों का दिल्ली पहुंचना जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सीट से बड़ी जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली पहुंचे। मीडिया ने पूछा कि क्या मंत्री बनने जा रहे हैं, तो मामा ने जवाब दिया, मुझे तो इस बारे में कुछ पता नहीं।

सुबह महात्मा गांधी व अटल जी की समाधि पर पहुंचे मोदी

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण के पूर्व पीएम मोदी सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को शपथ ग्रहण का न्योता

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए कल देर रात फोन किया। फिलहाल खरगे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।