देवासरोड पर 2 बाइक में भिड़ंत, एक की मौत

उज्जैन। देवासरोड पर तरणताल के समीप शुक्रवार-शनिवार रात 2 बाइक की भिडंÞत हो गई। दोनों के चालक गंभीर घायल हुए थे। जिन्हे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है। माधवनगर थाना टीआई राकेश भारती ने बताया कि तरणताल फूड जोन के सामने देर रात 2 बाइक में भिड़ंत हो गई थी। दोनों के चालक गंभीर घायल हुए थे। जिन्हे लोगों की मदद से निजी अस्पताल तक पहुंचाया गया। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। एक बाइक पर लोकेश पिता आदिनारायण पाठक 21 वर्ष निवासी दशहरा मैदान सवार था। दूसरी बाइक पर अमन पिता इलियास खान निवासी गांधीनगर आगररोड घायल हुआ था। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। इस बीच लोकेश की मौत हो गई। रात में ही शव जिला अस्पताल लाया गया और मर्ग कायम किया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के समय परिजनों ने बताया कि लोकेश को पिता ने कुछ महिनों पहले ही आर-1 बाइक दिलाई थी। वह इंदिरागांधी प्रतिमा चौराहा के पास गिफ्ट गैलरी पर काम करता था। टीआई भारती के अनुसार अमन का उपचार चल रहा है। हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज किये जाएगें। वहीं दुर्घटना का पता लगाने के लिये वहां लगे कैमरों के फुटेज देखे जाएगें।