केरी तोड़ने पेड पर चढ़े युवक की गिरने से मौत

उज्जैन। शुक्रवार रात नागदा से भारत पिता अम्बाराम 31 वर्ष निवासी प्रकाशनगर नागदा को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कुछ देर चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सिर में गहरी चोंट के निशान थे। ड्युटी कम्पाउंडर ने मौत की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दी। मृतक की चोंट देख चौकी पुलिस को संदेह हुआ। उन्होने नागदा पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली तो सामने आया कि भारत रेलवे क्वार्टर में लगे आम के पेड़ पर केरी तोड़ने के लिये चढ़ा था, गिरने से घायल हुआ था। उसे लोगों ने नागदा अस्पताल में भर्ती किया था। जिसकी सूचना थाने तक पहुंची थी। रात में हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिये रैफर किया गया। अस्पताल पुलिस ने घटना स्पष्ट होने पर मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।