क्षेत्र के सभी बूथों पर चलाया महाजनसंपर्क अभियान

तनोडिया। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी के समर्थन में गुरुवार को आगर ग्रामीण मंडल के सभी बूथों ग्राम गुन्दीकलां,आखाखेडी,सोनचढी, राघौगढ़ ,भाचाखेडा,आदि गांवों में भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ नेता कालुसिंह राठौड़, गोवर्धन सिंह बगडावत, जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहनलाल मकवाना, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह चौहान,मागुसिंह सिसोदिया, महिपाल सिंह राठौर,केशरीसिंह, फुलचंद टेलर,मनोज शर्मा,बूथ अध्यक्षों द्वारा गाव गांव में मतदाताओं के घर घर पहुंचकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है।और वोट देने की अपील की गई।इस अवसर पर ग्रामीण कार्यकतार्ओं उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।