मन्दसौर खेत पर बिना लायसेंस गांजे की खेती करते आरोपी को पकड़ा

मन्दसौर ।  पुलिस थाना दलौदा द्वारा एक आरोपी को बिना लाइसेंस के अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करते पकडा। आरोपी के खेत से पुलिसे 682 पौधे अवैध मादक पदार्थ गांजा व एक प्लास्टिक की थैली मे 280 ग्राम गांजा भी जप्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दलौदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आक्या महू नीमच हाईवे रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे वेणीराम पिता मन्नालाल माली के खेत पर दबिश दी। खेत की तलाशी लेते खेत पर संदेही वेणीराम के मकान के सामने हरे रंग के गांजे के छोटे बडे 682 पौधे पाये गये जिनकी उम्र करीब 1 से 2 माह थी जिनको उखाड़ा गया जिनका वजन 740 ग्राम निकला तथा पौधो के बीच मे एक सफेद रंग की प्लास्टीक की थैली में 280 ग्राम गांजा भी मिला जिसे पुलिस ने जप्त किया। पुलिस ने मौके से आरोपी वेणीराम उम्र 51 साल व उसकी पत्नी पुष्पा को गिरफ्तार जाकर न्यायालय पेश किया।