सेम का बयान देश की संप्रुभता पर गहरी चोट- विडी शर्मा

 

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महाकाल बाबा के दर्शन किए,जनसंपर्क,कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए

उज्जैन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गुरूवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कहा कि देश की सम्प्रभुता पर गहरी चोट की है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना तो जरूरी है ही, लेकिन कांग्रेस और कांग्रेस के तथाकथित वो नेता, जो देश के अंदर घुमकर लगातार झूठ बोल रहे हैं, ये कांग्रेस के चरित्र को उजागर करता है। इस चुनाव में देश की जनता सैम पित्रौदा, कांग्रेस और राहुल गांधी को गहराई के साथ जवाब देने वाली है। इस चुनाव में कांग्रेस को ऐसे बयानों का जवाब मिलेगा।

शर्मा मंदिर परिसर में चल रहे सोम यज्ञ में भी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा वापस लौटने के दौरान कुछ देर के लिए श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां पर महंत विनित गिरि महाराज से चर्चा के बाद जीवाजीगंज क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

अंग्रेजों के जींस कांग्रेसियों में आज भी मौजूद –

श्री शर्मा ने घटिया विधानसभा की कामकाजी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश 1947 में आजाद हो गया और अंग्रेज 1947 में ही चले गए पर अंग्रेजों के जींस कांग्रेसियों में आज भी मौजूद है। जिस तरह अंग्रेज देश की संस्कृति और परंपरा को मिटाने का कार्य करते थे इस तरह कांग्रेस भी भारत की सांस्कृतिक विरासत को मिटाने का पाप कर रही है। कांग्रेस को रामलला के प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया था पर कांग्रेस ने अपनी मुगल मानसिकता को उजागर करते हुए राम मंदिर का निमंत्रण भी ठुकरा दिया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वे बोले कि देश में नरेंद्र भाई मोदी महिला सशक्तिकरण किसानों के विकास और गरीबों के उत्थान के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश की भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में इतिहास बनाने का कार्य कर रही है आपने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है यह चुनाव महिला सशक्तिकरण का चुनाव है यह चुनाव किसानों के उत्थान का चुनाव है यह चुनाव सनातन संस्कृति की रक्षा का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 62 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड देने का पवित्र कार्य किया है वहीं भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में आगामी 5 वर्षों में गरीबों को 3 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास देने का वचन भी दिया है । 70 वर्ष से अधिक उम्र के हमारे बुजुर्गों को 5 लाख से अधिक का इलाज मुफ्त में करने का वादा भी भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लिया है अंत में कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटिया विधानसभा के सभी 279 पोलिंग पर भाजपा को कार्यकर्ता इतनी प्रचंड विजय दिलाई की सभी 279 पोलिंग कांग्रेस मुक्त हो जाएं ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह जी बोरमुंडला ने कहा कि मैं प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्थ करता हूं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और पुरुषार्थ से सभी 279 पोलिंग कांग्रेस मुक्त होंगे वहीं घटिया विधानसभा के कार्यकर्ता 1लाख से भी अधिक मतों से इस लोकसभा में कमल खिलाने का कार्य करेंगे।

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सतीश मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कावड़िया दुग्ध संघ पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह बना सर्व श्री कृष्ण सिंह भटन जसवंत सिंह उम्मत महेंद्र सिंह सोलंकी ईश्वर सिंह कराड़ा दो भगवान सिंह पवार मंडल अध्यक्ष सर्वश्री नारायण सिंह बर मंडल विश्राम सिंह कराड़ा पीयूष गुप्ता लोकेंद्र सिंह सोलंकी उन्हेल नगर पालिका अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा उपाध्यक्ष श्री उपाध्याय आदि उपस्थित थे उन्हेल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा को गधा हनुमान जी की गदा भेंट की कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री अशोक कटारिया ने किया आभार कार्यालय मंत्री समर सिंह कालूखेड़ा ने व्यक्त किया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कैलाश बोडाना ने दी