अमावस्या पर उज्जैन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, महाकाल में बेरिकेट्स से लाइनें चलाई, मंगलनाथ में भातपूजा बंद

अमावस्या पर उज्जैन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, महाकाल

में बेरिकेट्स से लाइनें चलााई, मंगलनाथ में भातपूजा बंद

  • सिद्धवट पर दूध चढ़ाने वालों की कतार, जल चढ़ाने के लिए लगाए गए पात्र 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

पंचक्रोशी यात्रा पूर्ण कर उज्जैन आए श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग महाकाल, प्रसिद्ध मंगलनाथ व सिद्धवट सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन, पूजन किया। मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही।

महाकाल मंदिर में भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने बेरिकेट्स से दर्शन व्यवस्था कर रखी थी। बेरिकेट्स में अलग-अलग पाटले लगा कर श्रद्धालुओं की लाईन चलाकर जल्दी दर्शन कराए गए। वहीं मंगलनाथ में भातपूजा बंद कर केवल दर्शन ही जारी रखे गए। अमावस्या पर सिद्धवट में भी सुबह से दर्शन करने  वाले श्रद्धालुओं व दूध चढ़ाने वालों की कतार लगी रही। वहीं घाटों पर पंडितों से कई लोगों ने पितरों की शांति के लिए पिंडदान-तर्पण पूजन भी कराया गया। जल चढ़ाने के लिए यहां मंदिर के बाहर ही पात्र लगाया गया था। श्रद्धालु जल चढ़ाकर, दूध अर्पित कर दर्शन करते हुए कतार से बाहर निकल रहे थे।