भाजपा पार्टी का जनसम्पर्क अभियान तेजी से होता हुआ कांग्रेस नदारद

खाचरौद। नगर में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु सोलंकी ने महिलाओ के साथ घर घर जनसम्पर्क अभियान प्रारंभ किया गया। नगर के बुध 213,214 में वार्ड पार्षद के साथ कार्यकर्ताओ के साथ मोदी के संकल्प अबकि बार 400 पार और सांसद 5 लाख पार विजय श्री के संकल्प को लेकर घर घर भाजपा के लिये वोट की अपिल की गई। नगर में मण्डल अध्यक्ष भी अपने पदाधिकारी एंव कार्यकतार्आंे के साथ मतदान बुथ के रहवासीयो के घर जाकर जनसम्पर्क किया गया। अभी वर्तमान के लोकसभा प्रचार में नगर में भाजपा का जनसम्पर्क अभियान चलता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी कोई जनसम्पर्क दल नगर में चलता नही दिखाई दिया। दोनो पार्टी के लाउड स्पीकर गाड़ीया जरूर नगर में भ्रमण कर रही हैं फिलहॉल भाजपा का जनसम्पर्क अभियान तेजी से हो रहा है। क्षैत्रीय विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह चोहान भी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो को निरंतर इस महाजनसम्पर्क में अपना अहम योगदान देने कि अपिल कर रहे है।

You may have missed