नागर समाज का सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन हुआ

 

उज्जैन। कुर्यात सदा मंगलम, सब मंगल ही मंगल होता है जहां पवित्र भावनाओं के साथ कोई शुभ कार्य हो। ऐसा ही शुभ संयोग बना जब रविवार को नागर ब्राह्मण समाज शाखा उज्जैन, नागर महिला मंडल उज्जैन, युवा मंडल उज्जैन के तत्वाधान व पंडित कैलाशजी शुक्ल के आचार्यत्व में नागर समाज का सामूहिक विवाह एवं सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार सम्पूर्ण रीति रिवाजों , वर वधु पक्ष, बटुक के परिजनों के मान सम्मान अतिथियों के स्वागत सत्कार, मधुर सुस्वाद भोजन, व्यवस्थित मैनेजमेंट संचालन लव मेहता के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक विजय प्रकाश मेहता और सह संयोजक डॉ. चंद्रकांत व्यास, विजयकुमार शर्मा, मनीष मेहता एवं संपूर्ण मंडली जिनके द्वारा उठाए इस बीड़े को स्थानीय समिति व अन्य शाखाओं से पधारे सदस्यों की अलग अलग कार्यों के लिए बनाई समिति के सामूहिक समाज के दान दाताओं के प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग से पूरा हुआ।
म. प्र नागर समाज के अध्यक्ष केदार रावल, प्रदेश महासचिव हेमंत व्यास, प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया मंडलोई , प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष नेहा मेहता, प्रदेश युवक मंडल अध्यक्ष के.के. व्यास, युवक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मेहता के साथ प्रदेश की तीनो शाखाओं से पधारे समस्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

डॉ जी.के नागर, अध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिवेदी, स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति शर्मा , स्थानीय युवक मंडल अमित पंचोली को समाजजनों ने सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।