शादी से लौट रहे बाइक सवारो को अज्ञात वाहन ने कुचला-बडऩगर मार्ग पर दुर्घटना, एक की मौत दूसरा घायल

उज्जैन। कुछ दिनों से सड़को पर बड़े वाहन यमदूत बनकर दौड़ लगा रहे है। गुरूवार-शुक्रवार रात को अज्ञात वाहन ने बडऩगर मार्ग पर 2 युवको को कुचल दिया। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
बडऩगर मार्ग ग्राम जस्साखेड़ी से देर रात 2 युवको जिला अस्पताल लाया गया था। दोनों एक बाइक पर सवार थे, उन्हे अज्ञात वाहन कुचलकर भाग निकला था। डॉक्टरों ने दोनेां का इमरजेंसी कक्ष में चैकअप किया। एक की सांसे थम चुकी थी। दूसरा गंभीर था। पुलिस ने दोनों की पहचान के प्रयास करते हुए उनके मोबाइल मिलने पर उसमें दर्ज नम्बरों पर संपर्क किया। तभी सामने आया कि दोनों पंवासा मल्टी के रहने वाले है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक की पहचान पंकज पिता लोकेश राठौर 20 वर्ष और घायल की रितिक राठौर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिये रतलाम गये थे। पंकज महाकाल मंदिर के समीप फूल-प्रसादी की दुकान लगाता था। परिवार मजूदरी करता है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। रितिक की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया था। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। विदित हो कि जिले में पिछले 8-10 दिन से लगातार सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे है और लोगों की मौत हो रही है। अब तक इंदौररोड, देवासरोड, मक्सीरोड, आगररोड, नागदा-उन्हेल रोड के साथ बडऩगर तहसील में दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें 9 से 10 लोगों की जान जा चुकी है। इंदौर रोड पर बाइक सवार वृद्ध को पुलिस वाहन ने कुचला था।
इधर खंती में गिरी तेजगति से दौड़ती कारगुरूवार-शुक्रवार रात में एक मामला तराना तहसील के ग्राम दुबली में होना सामने आया। तेजगति से दौड़ती कार अनियंत्रित होने के बाद खंती में जा गिरी थी। कार में नटवर पिता प्रहलादसिंह 26 वर्ष निवासी ग्राम बाजना कानड़, उसके साडू भाई महेन्द्रसिंह और विजय पाल निवासी सिहोर सवार थे। तीनों घायल हुए थे। जिन्हे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां नटवरसिंह की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने बताया कि तीनों नटवर के साले गोविंद की शादी में शामिल होने के लिये माकडोन के ग्राम नांदेड गये थे। रात में हुई दुर्घटना के बाद शुक्रवार शाम घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवनखेड़ी में भी कार-बाइक की भिडं़त हो गई। जिसमें बाइक सवार पवन पिता हुकुम माली 22 वर्ष और अंकित पिता राधेश्याम 37 वर्ष निवासी तराना घायल हुए है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में चल रहा है।
00000000000