– शिवानंद पुरी को गुरू मां मंदाकिनी पुरी ने दीक्षा प्रदान की
दैनिक अवंतिका उज्जैन। पंचायती निरंजनी अखाडा, बडनगर रोड पर चल रहे शिव-शक्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ की शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। यज्ञ में विश्व शांति, अवंतिका नगरी के कल्याण की कामना के साथ आहूतियां दी गई।
इस अवसर पर प्रज्ञानंद गिरि माताजी  व रामकृष्णानंद महाराज उज्जैन को निरंजनी अखाड़े में शामिल किया गया। शिवानंद पुरी को मंदाकिनी पुरी द्वारा दीक्षा प्रदान की गई। महंत डॉ. रामेश्वरदास, दिग्विजय दास, सेवा गिरि, विद्या भारती, क्षमा पुरी, राघवानंद रामचंद्र दास, रामसेवक दास, भगवान दास, भगवान बापू, बोधानंद प्रकाशानंद सहित 13 अखाड़ों के संत, महंत मौजूद थे। यज्ञ में स्वेच्छा माता काठमांडू नेपाल,  निलेशानंद एवं यजमान राजेश आंजना बिहारिया, बद्रीलाल आंजना महूड़ी ने आहुतियां डाली। संत समागम में देश के अनेक संत, महंत, मण्डलेश्वर सम्मलित हुए। वहीं 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया गया। व्यवस्था में मुख्य रूप से श्री नागचन्द्रेश्वर भक्त मण्डल के केशर सिंह पटेल, महेश पटेल, शिवेन्द्र तिवारी, विजय मीणा, अश्विनी कुमार चौधरी, राजेश आंजना, अशोक शर्मा जुटे रहे।