धार्मिक सामाजिक संस्था श्री साई सेवा समिति के अध्यक्ष बने दीपक सोनी

सारंगपुर। धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यो में अग्रणी सारँगपुर नगर की पंजिकृत संस्था श्री साईं सेवा समिति के वर्ष 2024 से वर्ष 2026 तक के अध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से श्री साईं सेवा समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सोनी को नियुक्त किया गया। ब्रह्मकुमारी आशा दीदी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक सोनी को बाबा का दुप्पटा एवं पुष्प माला पहना कर आशीर्वाद दिया गया। श्री साईं सेवा समिति के संरक्षक राधेश्याम राठौर द्वारा दीपक सोनी को समिति द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो को और आगे ले जाने की शुभकामनाएं दी गईं। वर्ष 2009 से निरंतर सेवा कार्यो में अग्रसर श्री साईं सेवा समिति के 7 वें अध्यक्ष बनने पर दीपक सोनी को पूर्व अध्यक्ष विकास मकवाना, संस्थापक महेश प्रजापति, करण परिहार, संजय पुष्पद, आशीष नागर, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, महेंद्र ठाकुर, केदार पुष्पद, सुनील योगी, नितेश पुष्पद, माखन पुष्पद, आशीष प्रजापति, हरीश पुष्पद पंडित, जयप्रकाश जोशी, साईं अनिल वर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष जसोदाबेन पुष्पद, योगिता सोनी, चंदा, किरण पुष्पद आदि समिति सदस्यों एवं इष्ट मित्रों परिवार जनों द्वारा पुष्प माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई शुभकामनाएं दी गईं।