पूर्णेश्वर महादेव मंदिर बडी होली पर गीता स्वाध्याय पाठ का आयोजन

सारंगपुर। कपिलेश्वर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा स्थानीय पूर्णेश्वर महादेव मंदिर बडी होली पर गीता स्वाध्याय पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विश्वगीताप्रतिष्ठानम उज्जयिनी द्वारा संचालित गीता स्वाध्याय के अंतर्गत संचालित कपिलेश्वर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा घर-घर गीता का प्रचार हो गीत का गायन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम यजमान आनंद कुमार उपाध्याय द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं श्रीमद्भागवत गीता की पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात विश्व गीता प्रतिष्ठानम के स्वाध्याय पत्रक का गायन कपिलेश्वर स्वाध्याय मंडल के वरिष्ठ संस्कृताचार्य श्याम कारपेंटर, आनंद मोहन व्यास, आनंद कुमार उपाध्याय, नवीन श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, जानकी माहेश्वरी, सिंधु लौंढे, मंगला वैद्य, छाया जोशी, सीमा जोशी, रीना उपाध्याय, नीरज उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डा. निर्मला उपाध्याय के करकमलों द्वारा श्रीमद्भागवत गीताजी की आरती उतारी गई। आगामी गीता स्वाध्याय कपिलेश्वर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा राधा कृष्ण मंदिर राठौर समाज पर किया जाएगा। कल्याण मंत्र एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।