कालिदास उद्यान की हालत खस्ता.. साफ सफाई का अभाव, जगह-जगह पड़ा है कचरा

उज्जैन। बड़े पुल के समीप कार्तिक मेला क्षेत्र में वर्षों पुराना कालिदास उद्यान अनदेखी का शिकार हो रहा है। यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उद्यान की सफाई का जिम्मा एक ही कर्मचारी के ऊपर है। इस कारण पार्क की सफाई पूरी तरह से नहीं हो पा रही है। नगर निगम की तरफ से सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। सफाई नहीं होने की वजह से कई-कई दिन तक कूड़ा  नहीं उठता हैं। इससे पार्क में चारों तरफ गंदगी का ढेर लगा है। गंदगी को देखकर आसपास के लोगों ने पार्क में मॉनिंग वॉक करना छोड़ दिया है। इसके अलावा इस उद्यान में हमेशा असामाजिक तत्व मंडराते रहते हैं। उद्यान को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया है और पूरे दिन यहां पर नशेड़ी व असामाजिक तत्व का जमघट लगा रहता है। क्षेत्रीय नागरिक यहां आने में  कतराने लगे हैं।
 क्षेत्रीय नागरिक ने बताया कि कालिदास उद्यान की सफाई को लेकर कोई भी गंभीर नहीं हैं। जब भी नगर निगम के अधिकारियों को पार्क की सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा जाता है तो वह आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन उसके बाद भी पार्क की सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी है।निगम में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई समय से उद्यान की हालत खराब है यहां लोग घूमने के लिए आना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। वही जगह-जगह कचरा पड़ा है उद्यान के अंदर बने शौचालय गंदे पड़े हैं और उद्यान में लगी टंकी में पानी भी नहीं है। इस वजह से यहां आने वाले लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। जबकि यह सबसे पुराना उद्यान है जो पुराने शहर में कार्तिक मेला ग्राउंड के समीप है लेकिन कई समय से यह अनदेखी का शिकार हो रहा है। लेकिन उद्यान की दशा सुधारने की सुध कोई नहीं ले रहा है।