आयुक्त ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया

इंदौर। इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा का निरीक्षण अभियान जारी है। गुरुवार की सुबह भी आयुक्त शिवम वर्मा ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया। आयुक्त ने जोनल क्रमांक 16 के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देखकर आयुक्त भड़क गए। आयुक्त ने इस क्षेत्र में काम संभाल रहे एनजीओ को चेतावनी दी कि काम पर ध्यान दो वरना हटा देंगे। आयुक्त द्वारा प्रेम नगर का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी आयुक्त को गंदगी दिखाई दी जिसके बाद आयुक्त ने निगम के जवाबदार अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए अधीनस्थों को कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

Author: Dainik Awantika