April 27, 2024

उज्जैन। आज सुबह देवास रोड आदर्श नगर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई पति मौके से भाग निकला था।
नागझरी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाली संजीदा बी 45 वर्ष घर से सामान लेने के लिए निकली थी। आदर्श नगर मस्जिद के सामने से गुजरते समय अचानक पति वाहिद लाला पीछे से आया और विवाद करते हुए देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगते ही संजीदा जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। संजीदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पति मौके से भाग निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि संजीदा और उसका पति मूल रूप से तराना के रहने वाले हैं और साल भर पहले ही गणेश नगर में किराए से रहने आए थे। पति वाहिद लाल अपराधिक प्रगति का है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका की आशंका जताई जा रही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।