April 27, 2024

दैनिक अवंतिका/ब्रह्मास्त्र।

होली पर्व पर आज सुबह महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में अचानक आग भभक उठी, जिसमें 13 लोग झुलस गए। पण्डे, पुजारी और सेवक चपेट में आए हैं।
कुछ लोगों को इंदौर रेफर किया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया घायलों Full Videoको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रोज सुबह होने वाली भस्मारती में आज सुबह भी होली का अपार उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस खास दिन भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे थे। भगवान के साथ भक्त होली खेलने पहुंचे थे। इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी और रंग और गुलाल उड़ाने की होड़ मच गई। इसी दौरान आग भभक उठी। बताया जा रहा है गुलाल के कारण आग भभकी और देखते ही देखते गर्भगृह में फेल गई।

मुख्य पुजारी परिवार के पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, पुजारी शिवम, आनंद पांडे, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, कमल जोशी, चिंतामन गेहलोत आदि घायल हो गए। कलेक्टर ने सिंह ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता सभी का उपचार कराना है। उन्होंने भी प्रारंभिक तौर पर गुलाल के कारण आग लगने की पुष्टि की है।

इस घटना से संज्ञान लेकर शासन और प्रशासन गर्भ गृह में होली खलेने के मामले में ले सकता है कोई बड़ा निर्णय। कई नियम बनाए जाएंगे।

सेवक ने बताई आंखों देखी पूरी घटना, गुलाल में केमिकल से आग

महाकाल मंदिर में आज सुबह भस्मारती में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर, रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश कमेटी बनाई
आग लगने के बाद कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए थे। इस मामले में कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं. एक कमेटी इसकी जांच करेगी।

महाकाल मंदिर में हमेशा 24 घंटे चांदी की दो दीप शिखा भी हमेशा प्रजव्वलित रहती है। इस पर गुलाल गया। जिससे आग को गति मिली होगी

गर्भ गृह का तापमान भी हमेशा उच्च रहता है। वही गुलाल में गर्मी होती है। यह कारण भी है

मजिस्ट्रियल जांच में मुख्य बिंदु

1) गर्भ गृह का तापमान
2) आरती के समय कपूर, गुलाल और अन्य ज्वालंतशील पदार्थ
3) केमिकल से भरी गुलाल
4) गर्भ गृह में फायर एंड सेफ्टी के उपकरण
5) फूल की भी गर्मी रहती है।
6) चांदी की दीप शिखा
7) लाइटिंग की गर्मी

वही अंदर पंडे, पुजारी व अन्य की संख्या

महाकाल मंदिर परिसर में आग लगी
उज्जैन।इस तरह से गृभ ग्रह का जल चुका निर्माल्य हटाया गया और मंदिर में पुनः साफ सफाई की जा रही है

आरती में गुलाल डालने से आरती भपकी और सीधे महाकाल बाबा को चढ़े वस्त्र पर भी गई वहीं दीपशिखाओं से भी उन्हें गति मिली

मजिस्ट्रियल जांच : श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन श्री अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे बेटी भी मौजूद थे भस्म आरती में

आज सुबह हुई घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भी भस्मारती में दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं।