April 27, 2024

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र
उज्जैन। श्रीनाथजी की हवेली ढाबा रोड पर वर्ष में एक बार होने वाले विशेष मनोरथ के दर्शन एवं फाग महोत्सव का आयोजन 22 मार्च को हुआ।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि विट्ठल नागर के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में ठाकुरजी का मोहिनी स्वरूप  के श्रृंगार के दर्शन कर वैष्णव अभिभूत हुए। साथ ही मंदिर में बगीचे के भाव को दर्शाते हुए, गुलाब, मोगरा, कुंद एवं गेंदे के फूलों से विशेष आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर   वल्लभ वैष्णव महिला मंडल की महिलाओं ने फाग खेल कर कृष्ण, राधा, ग्वालबाल गोपियां बन कर होली के रंग ,पिचकारियां खेल कर इस मनोरथ को सफल बनाया। इस आयोजन में कृष्ण रूप में पिंकी नीमा, राधा स्वरूप में राजश्री सुगंधी, गोपी स्वरूप में रश्मी त्रिपाठी फाग मनोरथ में शामिल हुई। इस अवसर पर मंडल के आनंद पुरोहित, दीपक राजवानी, जयेश श्राफ, राजेंद्र शाह, अमित नागर, कमलेश नीमा, राकेश नीमा, संगीता नागर, प्रीती खंडेलवाल, संजय सुगंधी, पवन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।