भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव शनिवार को तड़के 4 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। वह इंदौर से कार से सपत्नीक उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने नंदीहॉल में बैठकर पूरी भस्म आरती देखी। भस्म आरती समाप्त होने के पश्चात उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर खड़े होकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पंडे, पुजारी ने मंत्रोच्चार कर उनका पूजन संपन्न कराया। उमेश यादव महाकाल के भक्त हैं और पूर्व में भी कई बार महाकाल दर्शन करने आ चुके हैं तथा भस्म आरती में भी शामिल हो चुके हैं।