April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पचमढ़ी में रात का पारा 0 से नीचे चला गया। यहां रविवार रात का पारा -0.5 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह पेड़-पौधों और बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत जमी दिखी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। ठंडी हवाएं और तेजी के साथ चल सकती हैं। विभाग ने लोगों के लिए कई परत वाले ऊनी कपड़े पहनने की सलाह जारी की है।
यहां सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट: ग्वालियर-चंबल बेल्ट के जिलों के अलावा उमरिया, छतरपुर, सागर, सिवनी, धार, उज्जैन और सीहोर में सीवियर कोल्ड वेव (बहुत ज्यादा शीतलहर) का असर रहेगा।
यहां कोल्ड वेव का अलर्ट: रीवा, सतना, जबलपुर, सिवनी, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, धार, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, सतना, नरसिंहपुर, बैतूल और इंदौर शीतलहर चलेगी।