भाजपा की दूसरी सूची में – इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को फिर मौका

छिंदवाड़ा से विवेक बंटी, धार से सावित्री ठाकुर, बालाघाट से भारती पारथी लड़ेंगे

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश की शेष बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट से भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नाम, गडकरी के साथ ही खट्टर भी प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 72 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसमें सबसे प्रमुख नाम नितिन गडकरी का है, जिनको महाराष्ट्र के नागपुर से टिकट दिया गया है। सबसे चौंकाने वाला नाम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का है। उनको करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 नामों का एलान किया था।