पश्चिमी इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ भूस्खलन से 32 लोगों की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई हैं। देश की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार प्रांत की 12 रीजेंसी में से पांच ने 1,500 से अधिक घर, 50 से अधिक पूजा केंद्र और 10 से अधिक सड़कें बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के बाद आपदा, आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। पिछले गुरुवार को पश्चिमी सुमात्रा में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 70 हजार से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंडोनेशिया में बरसात के मौसम के दौरान अक्सर जल-मौसम संबंधी आपदाओं का अनुभव होता है।