चलते ट्रक से बदमाशों ने उतारे कपड़े के बंडल बीड़ी दिलाने से मना कर दिया। बदमाश ने उस पर ब्लेड़ से हमला कर दिया

दैनिक अवंतिका उज्जैन। देवासरोड पर पालखंदा टोल नाका से ग्राम कचनारिया के बीच चलते ट्रक से बदमाशों ने 2 कपड़े के बंडलों चोरी कर लिये। चालक को कुछ लोगों ने सूचना दी तो उसने ट्रक रोका। बदमाश भाग निकले थे। मामले की शिकायत नरवर थाना पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार चालक आलम पिता सुलेमान खान ग्राम सरोली नूह मेवात हरियाणा का रहने वाला है, जो देवास से उज्जैन की ओर आ रहा था। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का का प्रकरण दर्ज किया गया है। टोल से लेकर कचनारिया तक लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। बदमाशों के कंजर गिरोह से जुड़े होने की अशंका हैI  उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र के सुभाष मार्ग दशहरा मैदान के पास रहने वाला रितिक पिता अर्जुन कंडारे 22 साल बीती रात चेतनपुरा पुलिया के पास अजय पान की दुकान पर पहुंचा था। जहां एक बदमाश ने उससे बीड़ी पीने के लिये मांगी। रितिक ने बीड़ी दिलाने से मना कर दिया। बदमाश ने उस पर ब्लेड़ से हमला कर दिया। रितिक लहूलुहान हो गया। लोगों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। नागदा पुलिस ने रितिक की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 324, 323, 294, 506, 34 का प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।