March 28, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। एक मुस्लिम युवक हिंदू नाम की आईडी लगाकर आज बुधवार तड़के चार बजे हुई महाकाल की भस्मारती में घुस गया। मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों की मुस्लिम युवक के घुसने की खबर लगने के बाद उसे पड़का गया। यह भी जानकारी मिली है कि उसके साथ एक हिंदू लड़की थी। युवक का नाम युनूस मोहम्मद बताया गया है और उसने अभिषेक नाम की आईडी लगाई थी। कर्मचारियों ने दोनों को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।