1376 करोड़ का होगा देवास-बदनावर नेशनल हाईवे

उज्जैन। 69.1 किलोमीटर के देवास-बदनावर स्टेट हाईवे को केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे घोषित कर दिया है। आने वाले दिनों में इसका नोटिफिकेशन के साथ सर्वे एवं अन्य प्रक्रिया को अपनाते हुए नेशनल हाईवे अथारिटी इंडिया इस पर अपना काम शुरू करेगी। इसकी मांग सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय मंत्री से की थी।
वर्तमान में 69.1 किलामीटर का यह मार्ग म.प्र.रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के उज्जैन के अधिन है।एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक सुरेश मनवानी के अनुसार यह स्टेट हाईवे 18 है करीब 69 किलोमीटर लंबा है।यह देवास-उज्जैन एवं धार जिले को सीधे तौर पर जोडता है। टू लेन इस मार्ग का निर्माण बांड बीओटी के तहत 2004 में किया गया था। करीब 15 वर्ष बांड बीओटी के तहत रहा है। बदनावर में यह मार्ग इंदौर-नीमच-चित्तोडगढ़ मार्ग से जुड़ता है। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने अपने ट्विट में इसके नेशनल हाईवे घोषित करते हुए इसे एन एच 752-डी घोषित किया है।