क्षिप्रा नदी से मिली वृद्ध की लाश, शिनाख्त के प्रयास

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) क्षिप्रा नदी से रविवार सुबह एक वृद्ध की लाश बरामद की गई है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। मृतक वृद्ध संभवत: राजगढ़ का रहने वाला है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख गया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने नृसिंह घाट ब्रिज के नीचे क्षिप्रा नदी में एक वृद्ध का शव देख सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक वृद्ध की बॉडी को बाहर निकाला गया। मौके पर शिनाख्त नहीं होने के चलते उसकी तलाशी लगी गई। उसकी जेब से राजगढ़ स्थित तलेन शासकीय अस्पताल का पर्चा बरामद हुआ। जो पानी की वजह से गिरा हो चुका था। उसेसूखाने के बाद उस पर रामदयाल 54 वर्ष लिखा होना सामने आया।\संभवत: पर्चा मृतक वृद्ध का होना प्रतीत हो रहा है। मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार पर्चे के आधार पर राजगढ़ तलेन पुलिस से संपर्क कर परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयासकिये जा रहे है। शिनाख्त होने पर ही मृतक के संबंध में जानकारी सामने आपायेगी। फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।