20 कैदी मिलकर तैयार कर रहे झांकी

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) गणतंत्र दिवस पर दशहरा मैदान पर होने वाले मुख्य समारोह में इस बार 40 से अधिक झांकियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसी क्रम में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ विभाग द्वारा भी झांकी का निर्माण किया जा रहा है। जिसे 20 कैदी मिलकर तैयार कर रहे है। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि झांकी जेल में हुए सुधार कार्यो पर आधारित है। जिसे नई दिशा नई पहल के रूप में तैयार किया जा रहा है। 26 जनवरी की सुबह झांकी को मुख्य समारोहस्थल पर रवाना किया जाएगा।