April 26, 2024

उज्जैन। सेंटपाल स्कूल के पास बर्फानीधाम गेट के पास आटो चालक को चाकू मारने वाली युवती की तलाश में पुलिस देवास पहुंची थी। युवती घर से भी फरार होना सामने आई है। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। चिमनगंज थाने के एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि ढांचा भवन में रहने वाले कनिष्क पिता श्याम शर्मा को गुरुवार रात एम आर-5 मार्ग बर्फानी धाम गेट के सामने एक युवती ने रोका और चाकू निकालकर वार कर दिया। युवती घायल आटो चालक की मंगेतर की सहेली आयुषी है। जिसके खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर एक टीम को उसकी तलाश में देवास भेजा गया। लेकिन उसके मकान पर ताला लगा होना सामने आया है। घायल के पेट में गहरा घाव होने और हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कनिष्क और आयुषी परिचित है। घायल ने कुछ दिन पहले आयुषी और उसकी मां के बारे में गलत बोल दिया था, दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद उज्जैन आकर आयुषी ने चाकू मारा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना का सही कारण सामने आ पायेगा।