खाड़ी अखाड़े में मुख्यमंत्री ने सीता  राम के दर्शन कर बांटा केसरिया दूध

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
श्री राम जानकी मंदिर खाकी अखाड़ा मंगलनाथ रोड पर श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्सव मनाया गया।  अखाड़े के श्रीमहंत अर्जुनदास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अखाड़े में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीराम जानकी के दर्शन हेतु पधारे। इस अवसर पर अखाड़े की ओर से भक्तों को केसरिया दूध और खोपरा पाक का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी अखाड़े में प्रसाद लिया। राम लला की प्रतिष्ठा के अवसर पर सुबह 8 बजे से अखाड़े में सीता राम धुन के साथ पूजा-पाठ का दौर जारी रहा। वहीं भगवान को रसमलाई और आलूबड़ा का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप बांटा गया। शाम 7 बजे महाआरती की गई व दीपोत्सव मनाया गया।