महाकाल में अतिरूद्र यज्ञ में कलेक्टर सपत्नीक शामिल हुए

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। महाकाल मंदिर में चल रहे अतिरूद्र यज्ञ में सोमवार को जिलाधीश नीरज सिंह सपत्नीक शामिल हुए। यज्ञ शाला में अतिरुद्र यज्ञ में सपरिवार सहित आकर कलेक्टर श्री सिंह ने पुण्य लाभ लिया। राम नाम का जप किया व महाकाल की आरती की। पुजारी रमण गुरु, पुजारी दिनेश गुरु ने कलेक्टर नीरजसिंह को सपत्नीक आशीर्वाद देकर अनुग्रहित किया। आपने बताया कि सोमवार को अतिरुद्र अनुष्ठान अयोध्या में भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा उपलक्ष्य में भगवान राम को समर्पित किया गया। यह अनुष्ठान अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्य को सिद्ध करने हेतु किया जा रहा है।