April 30, 2024

उज्जैन। महामृत्युंजय वेद विद्यालय द्वारा आयोजित संत समागम कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक बटुको द्वारा मंत्रोंच्चारण के साथ किया गया कार्यक्रम के अवसर पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मां मंदाकिनी पूरी का गुरुकुल के संचालक पवन शर्मा द्वारा साल श्रीफल भेट कर स्वागत किया गुरु मां द्वारा बटुकों को कहा की वेदों की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी हिन्दू का धर्म हैं वेद: शिव: शिवो वेद:।

अर्थात वेद ही शिव है तथा शिव ही वेद हैं कहा गया गया इस अवसर पर महामृत्युंजय वेद विद्यालय के संरक्षक महामंडलेश्वर रामकृष्णचार्य जी महाराज श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन अध्यक्ष तेजू बाबा संत महासभा अध्यक्ष निलेशानंद पुरी वेदाचार्य भूपेन्द्र मिश्रा बोधानंद आदि सदस्य गण उपस्थित हुवे कार्यक्रम का आभार साध्वी कमला देवी ने आभार माना