विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मनावर के खाटू श्याम में मातृ शक्ति सम्मेलन हुआ सम्पन्न

मनावर।  विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मनावर के खाटू श्याम में मातृ शक्ति सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमे मालवा प्रांत संगठन मंत्री नंददास जी दंडोतिया, मालवा प्रांत संयोजिका आरती जायसवाल, प्रांत सह संयोजिका ऋतु शर्मा, जिला संयोजिका पुष्पा पाटीदार द्वारा रामदरबार पर दीप प्रजलित किया गया। प्रांत संगठन मंत्री नंददास जी दंडोतिया ने बताया मां ही सृष्टि की रचैता है जेसे पहले मां अपने बच्चो को साहसी युवा की राजा भरत, भगवान राम की गाथा सुनाती और उनके साथ अपना समय बिताती थी, उसी प्रकार आज मां बच्चो को बिल्ली आ गई ऐसा कह कर डराती है। डरना सिखाती है हमे अपने बच्चो को भगवान राम जेसे बनाना है, निर्भीक निडर बनाना है।

श्री मति जायसवाल ने सीता माता की महिमा के बारे में बताया उक्त कार्यकम का संचालन दुर्गावाहिनी की संयोजिका दीपिका सोनी ने किया। आभार ऋतु शर्मा ने माना। कार्यकम में खंड संयोजिका संगीता गुप्ता नैना पांडे ममता पण्डित ज्योति खोडे वर्षा शुक्ला ज्योति गुप्ता ललिता वर्मा आशा गोराना आशा मित्तल जीवन सोनी माया सोनी दुर्गा भजन मंडली चामुंडा भजन मंडली समस्त मातृ शक्ति उपस्थित थी समस्त जानकारी प्रिया सोनी ने दी।