निगम की टीम ने माता टेकरी पर आवारा श्वानों को पकड़ने की मुहिम चलाई

देवास। नगर निगम सीमा क्षेत्र में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए निगम की टीम द्वारा आवारा श्वानों को पकड?े की मुहिम निरंतर की जा रही है। इसके अंतर्गत 14 दिसंबर गुरुवार को माताजी टेकरी पर निगम की टीम द्वारा आवारा श्वानों को पकड?े की मुहिम चलाई गई जिसके अंतर्गत माताजी टेकरी परिक्रमा मार्ग से निगम की टीम द्वारा 5 आवारा स्वानों को पकड?े की कार्यवाही की। निगम द्वारा आवारा श्वानों को पकड?े की कार्यवाही जारी रहेगी। उल्लेखनीय है समय सीमा बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नगर निगम को निर्देश दिये थे कि देवास में माताजी की टेकरी पर कई स्थानों पर जो मलवा पडा है उसे हटाया जाये और आवारा श्वानों को पकड?े की मुहिम चलाई जाये।