मौसम का मिजाज बदलते ही 5.3 डिग्री गिरा तापमान

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) मौसम वैज्ञानिको ने रविवार से मौसम का मिजाज बदलने और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। जो पूरी तरह से सटिक साबित हुआ। शहर में सुबह से बादल छाए हुए थे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए थे। 8 से 10 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही थी। शाम 4 बजे बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक रूक-रूक कर जारी था। इस बीच अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जीवाजीराव वेधशाला पर तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे ठंड दिन होना सामने आया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की आने की संभावना जताई गई है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार 28 नवबंर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जिसकी वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी है। उत्तरी महाराष्ट्र के ऊपर भी ट्रप लाइन बनी हुई है। मौसम साफ होने के बाद ठंड बढ़ेगी।