केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 100 जवानों ने की टेकरी की सफाई

दैनिक अवंतिका(देवास) स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत बैंक नोट प्रेस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के 100 जवानों द्वारा शुक्रवार को मां चामुंडा टेकरी पर सफाई अभियान चलाया। शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन, बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक एस महापात्र के निर्देशन एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कमांडेंट शिवरतन सिंह मीणा के नेतृत्व में बीएनपी सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, पूणार्नंद महाराज के आतिथ्य में नगर निगम कमिश्नर रजनीश कसेरा के दिशा निदेर्शानुसार सफाई अभियान चलाया गया। टेकरी सीढ़ी मार्ग सहित टेकरी पर विभिन्न जगह पड़े कचरे की जवानों द्वारा सफाई की गई। निरीक्षक बीबी कुर्मी,डॉ विक्रांत ने बताया कि सफाई अभियान निरंतर एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। स्वच्छता के इस सराहनीय उपाय के लिए जिलाधीश ऋषव गुप्ता, एसडीएम, कमिश्नर ने बैंक नोट मुद्रणालय के सभी जवानों की प्रशंसा की। स्वच्छता से जुड़े सभी नगर निगम की मात्र शक्तियों, दरोगा से लगाकर भाइयों द्वारा नगर में शारदीय नवरात्रि महापर्व में लगाए गए भंडारे सहित पूरे शहर को अथक प्रयास से स्वच्छ कर अनुकरणीय कार्य किया है। एबी रोड पर जगह-जगह भक्तों द्वारा संचालित किए भंडारे की सफाई करना कोई मामूली बात नहीं है।