महाकाल मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी महर्षि वाल्मीकि श्री राम रत्न सम्मान से सम्मानित

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) आदि कवि भगवान वाल्मीकिजी के भव्य एवं अति विशाल मेले का आयोजन ऐतिहासिक रूप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्म सिंह कर्मा के नेतृत्व में नईदिल्ली के जापानी पार्क, रोहिणी में हुआ। इस अवसर पर महाकालेश्वर उज्जैन के मुख्य पुजारी महर्षि रमण त्रिवेदी को सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक और धर्म रक्षक के रूप में महर्षि वाल्मीकि श्री राम रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. भरत झा ने बताया कि मेले के मुख्य संयोजक दिल्ली प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी कर्म सिंह के नेतृत्व में इस आयोजन में संपूर्ण भारत से लाखों की संख्या में सर्व समाज अपनी एकजुटता का परिचय देने के लिए उपस्थित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण, डॉ. हर्षवर्धन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दयानन्द पद्म रमेश पतंगी, संत शिरोमणि दातीजी महाराज, गोविंदाचार्य जी, आचार्य महर्षि पुजारी रमण त्रिवेदी गुरु, पुजारी दिनेश गुरु, पुजारी उमेश गुरुजी, पुजारी संदीप गुरु, पुजारी गोपाल गुरु, मधुर, दर्पण, अरुण मूंदड़ा, देवेंद्र खुराना, आकाश, प्रवीण , अमित उपाध्याय एवं विशांक मुख्य रुप से उपस्थित थे। आचार्य महर्षि पुजारी रमण त्रिवेदी ने कर्म सिंह को वाल्मीकि मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से सनातन संस्कृति को बल मिलता है।