इंगोरिया में टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप -हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) बडऩगर से उज्जैन की ओर आ रही पिकअप का सोमवार सुबह टायर फट गया। रफ्तार अधिक होने से चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और पिकअप सड़क से नीचे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हुई है। दूसरा गंभीर घायल है।
इंगोरिया थाना एएसआई दिनेश निनामा ने बताया कि सुबह ग्राम सरसाना मोड़ पर उज्जैन की ओर तेजगति से जा रही लोडिंग पिकअप का टायर फट गया था। गाड़ी सड़क से नीचे उतरने के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय पिकअप में 2 लोग सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। रास्ते से गुजरने वालों की सूचना पर पुलिस सरसाना मोड पहुंची। दोनों को स्थानीय शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। एएसआई निनामा के अनुसार मृतक की पहचान करने पर बहादूर पिता नानूराम मेड़ा (भील) 27 वर्ष निवासी बोडिया थाना राजोद जिला धार होना सामने आमने आया है। घायल के संबंध में जानकारी सामने नहीं आ पाई है। उसके बयान दर्ज होने पर पता चला पायेगा। मृतक के परिजन इंगोरिया पहुंच गये थे। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है।