मोहनखेड़ा तीर्थ में दर्शन कर जन आक्रोश सभा में बोली प्रियंका गांधी– मप्र में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले; यहां ईडी क्यों नहीं पहुंची?

 

शिशुपाल के अत्याचार का भर गया है घड़ा

इंदौर/धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने धार जिले के राजगढ़ में जन आक्रोश सभा में कहा कि ‘मध्यप्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए। ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया, एकदम उनके घर ईडी पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ईडी पहुंच जाती है। यहां इनके अधिकारियों, नेताओं के घर ईडी क्यों नहीं पहुंची?’
उन्होंने कहा कि ‘मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, महाकाल लोक में घोटाला हो सकता है, जब भगवान के साथ कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करता है तो क्या समय नहीं आ गया इनको बदल डालने का? शिशुपाल के अत्याचार का घड़ा भर गया है।’
उन्होंने कहा कि ‘मैं जब यहां आ रही थी, तो नौजवानों से पूछा- क्या लगता है इस चुनाव में क्या होने वाला है? कहने लगे- राजा जा रहा है…। इससे पहले प्रियंका गांधी धार के मोहनखेड़ा में जैन तीर्थस्थल पहुंचकर माथा टेका। इससे पहले कांग्रेस महासचिव 21 जुलाई को ग्वालियर आई थीं। 12 जून को जबलपुर भी आ चुकी हैं।

मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टियों ने किया प्रियंका का सम्मान

मोहनखेड़ा तीर्थ के गुरु मंदिर के बाद प्रियंका गांधी ने तीर्थ ट्रस्टियों से मुलाकात की। यहां ट्रस्टियों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा जैन तीर्थ (धार) में दर्शन किए। वे यहां आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं।
प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा जैन तीर्थ (धार) में दर्शन किए। वे यहां आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं।

शिवराज का नाम लेने से भी शर्म कर रहे मोदी

प्रियंका ने कहा कि चुनाव आया तो पीएम मोदी हर दो दिन में यहां आकर उद्घाटन कर रहे हैं। पीएम शिवराज का नाम लेने से भी शर्म कर रहे हैं। वे तो आपके सीएम बनने वाले नहीं हैं। महिला आरक्षण बिल लेकर आए। वाह-वाही हुई। पता चला कि 10 साल तक तो ये लागू ही नहीं होगा। जातीय जनणगना पर ये चुप क्यों हो जाते हैं? नेता का अहंकार बढ़े तो सबक सिखाने की जिम्मेदारी आपकी है। कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है। नेता भगवान नहीं है। आपमें से उभर कर आता है। इंसान है। जब उसका अहंकार बहुत बढ़ जाता है, आपकी परवाह नहीं करता।