शुजालपुर : बूथ मजबूत करने को लेकर रूपरेखा तय की

शुजालपुर ।  पंडित लीलाधर जोशी समाधि स्थल तपोवन पर कांग्रेस के बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें अपना-अपना बूथ मजबूत करने को लेकर रूपरेखा तय की गई। कांग्रेस नेताओं ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से ही नेता है, कार्यकर्ताओं के बिना कोई नेता नहीं। क्योंकि पोलिंग बूथ पर एक-एक वोट डलवाने का कार्य पोलिंग बूथ का कार्यकर्ता करता है और यही सबसे महत्वपूर्ण है। बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चिराग परमार ने कार्यकारिणी नियुक्त की और कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। जिसमें शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित की गई।