तेजा दशमी पर मंदिरों में लगे मेले  श्रद्धालुओं ने चढ़ाई रंगीन छतरियां

दैनिक अवंतिका उज्जैन।   

तेजा दशमी पर्व पर रविवार को शहर के मंदिरों में मेले लगे जहां श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़े वहीं तेजाजी महाराज को रंगीन छतरियां भी चढ़ाई।  

बुधवारिया स्थित मंदिर पर सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। यहां श्रद्धा से लाई गई रंग-बिरंगी छतरियां मन्नत पूरी होने पर निशान के रूप में चढ़ाई गई। कई लोग ढोल-ढमाकों के साथ लोग मंदिर पहुंचे। मंदिरों में धार्मिक आयोजन भी हुए। नीलगंगा रोड कवेलू कारखाने के सामने स्थित श्री चैतन्य वीर तेजाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ रही। वहीं शहर से बाहर मोहनपुरा, पंवासा, भेरूगढ़ सहित कई जगह पर तेजाजी के मंंदिर पर मेले लगे।