पत्नी और बच्चे को भेजने के लिये मांग रहे थे 2 लाख -तनाव में आये मजदूर ने खा लिया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। पत्नी और बच्चे के वियोग में मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर ने गुजरात की लड़की से प्रेम विवाह किया था। जिसे वापस भेजने के लिये उसके परिजन 5 लाख रूपये की मांग कर रह थे।
घट्टिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा में दरबारसिंह के खेत पर कुछ सालों से तेजू पिता भगवानसिंह परमार 33 वर्ष मजदूरी का काम कर रहा था। शुक्रवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह मूलरूप से बड़ोद के आगर का रहने वाला था। शुक्रवार को उसे खेत मालिक का भांजा गंभीर हालत में उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां रात में तेजू मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान खेत मालिक के भानेज बिट्टू ने बताया कि तेजू 4 साल पहले गुजरात गया था। जहां मजदूरी के दौरान उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया था। जहां से लड़की को भगाकर अपने साथ ले आया था और शादी कर ली थी। लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने पर मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी थी। ढाई साल बाद गुजरात से पुलिस आई थी और लड़की के साथ तेजू और उसके बच्चे को लेकर चली गई। तेजू को 3 माह की जेल भी हो गई थी। जहां से रिहा होने के बाद वह पत्नी-बच्चे को लेकर आना चाहता था, लेकिन लड़की के परिवार नेे कहा कि समाज ने दंड लगाया है, पांच लाख रूपये देना होगें। तभी भेजगें। तेजू इसी बात को लेकर टेंशन में था, कुछ दिन पहले उसने पूरी बात बताई थी। शाम को शाम शराब के साथ जहरीला पदार्थ गटक लिया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। परिजनों के बयान दर्ज किये जायेगें।